Please wait

बउबाजार में मरम्मत के दौरान गिरा पुराने मकान का हिस्सा, एक की मौत

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृत व्यक्ति का नाम आशुतोष अधिकारी है। वह पुराने मकान के मरम्मत का काम कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार को एक पुराने मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। उसी समय मकान का एक बड़ा हिस्सा ऊपर से गिर गया। इस घटना में आशुतोष अधिकारी की मौत हो गई।

08 Jun 2025

बउबाजार में मरम्मत के दौरान गिरा पुराने मकान का हिस्सा, एक की मौत

कोलकाता। कोलकाता के बउबाजार के श्रीनाथ दास लेन में रविवार को मरम्मत के दौरान एक पुराने मकान का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृत व्यक्ति का नाम आशुतोष अधिकारी है। वह पुराने मकान के मरम्मत का काम कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार को एक पुराने मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। उसी समय मकान का एक बड़ा हिस्सा ऊपर से गिर गया। इस घटना में आशुतोष अधिकारी की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब छह मजदूर पुराने मकान के मरम्मत का काम कर रहे थे। आशुतोष उनके साथ था। सूचना मिलने पर कोलकाता नगर पालिका के भवन विभाग के कर्मचारी, आपदा प्रबंधन दल, अग्निशमन विभाग और बउबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मलबा हटाया जा रहा है और जांच की जा रही है कि कहीं कोई और फंसा तो नहीं है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बउबाजार में मरम्मत के दौरान गिरा पुराने मकान का हिस्सा, एक क
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृत व्यक्ति का नाम आशुतोष अधिकारी है। वह पुराने मकान के मरम्मत का काम कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार को एक पुराने मकान मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News